
आगरा के फतेहाबाद में गणेश चतुर्थी का त्यौहार मनाया गया
ख़बर संक्षेप में
आगरा के फतेहाबाद में खटीक खाना में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित कर गणेश चतुर्थी का त्यौहार मनाया गया। इस अवसर पर प्रतिदिन पूजा अर्चना, आरती व पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में नीरज चक, मुकेश दिवाकर, रवि चक, शिवम चक, आयुष चक, मोहित चक, सोरभ चक, किशन महौर, अमित चक सहित कई लोग शामिल हुए।