
शास्त्री घाट पर सवर्णों का धरना 18वें दिन में, यूजीसी सुधार और आरक्षण वापसी की मांग
ख़बर संक्षेप में
यूजीसी नियम वापसी और आरक्षण प्रणाली सुधार की मांग को लेकर सवर्ण समाज का शास्त्री घाट पर धरना 18 दिन से जारी है। 29 अगस्त से शुरू हुए इस आंदोलन को पूरे वाराणसी और अन्य राज्यों में समर्थन मिला है। 20 सितंबर को एक महापंचायत के साथ शक्ति प्रदर्शन की योजना है, जिसमें आगे की घोषणाएं की जाएंगी।