
एफएसएल के पास स्वीकृत नया पुलिस मुख्यालय
ख़बर संक्षेप में
सर्किट हाउस स्थित फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के पास खाली जमीन पर नए इंटीग्रेटेड पुलिस हेडक्वार्टर बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इसके निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। 6 मंजिला इस बिल्डिंग के लिए 67 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पहले चरण में 23.72 करोड़ रुपये मिलेंगे। इस प्रोजेक्ट से इलाके में पुलिस इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।