
राजस्थान के 36,765 स्कूलों में लड़किय़ों को मिलेगा आत्मरक्षा प्रशिक्षण
ख़बर संक्षेप में
राजस्थान के 36,765 सरकारी स्कूलों में 2026-27 के शैक्षणिक सत्र में कक्षा 6 से 12 तक के छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में पॉक्सो एक्ट, किशोर न्याय अधिनियम और शिकायत की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाएगी। महिला शारीरिक शिक्षक प्रशिक्षण की निगरानी करेंगी। प्रशिक्षण की शुरुआत 10 दिन के शिविर से होगी, जिसके बाद अक्टूबर, दिसंबर, फरवरी और अप्रैल 2026-27 में नियमित सत्र होंगे।