
मेरठ : इलेक्ट्रोनिक शोरूम में आग से करोड़ों का सामान जलकर खाक
ख़बर संक्षेप में
मेरठ के परतापुर इलाके में गगोल रोड स्थित एक इलेक्ट्रोनिक शोरूम में भीषण आग लग गई, जिसमें एक करोड़ का सामान जलकर खाक हो गया। दो मंजिला इमारत में लगी आग पर काबू पाने में दमकल की चार गाड़ियों को घंटों लग गए। आग लगने के बाद शोरूम संचालक सुशील कुमार बेहोश हो गए। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।