
पांच युवकों ने शराब पीकर ग्रैनो वेस्ट सोसाइटी में मचाया हंगामा
ख़बर संक्षेप में
13 सितंबर को पांच युवकों ने ग्रैनो वेस्ट सोसाइटी में हंगामा किया और एक बच्चे की साइकिल फेंक दी और गेट की घंटी बजा दी। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ लोगों की हरकतों से निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत मिलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।