
यूपी सरकार ने सांसद और विधायक सुरक्षा के लिए 800 सब मशीन गन को मंजूरी दी
ख़बर संक्षेप में
यूपी सरकार ने सांसद और विधायक की सुरक्षा के लिए 800 9mm सब मशीन गन खरीदने की मंजूरी दे दी है। गृह विभाग ने खरीद का आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही 2.56 लाख कारतूस की भी योजना है। अयोध्या में राम मंदिर, हाईकोर्ट, लोक भवन, मेट्रो स्टेशन सहित संवेदनशील स्थानों पर स्नाइपर तैनात किए जाएंगे।