
13 साल का लड़का भाखड़ा नहर में डूबा, तलाश जारी
ख़बर संक्षेप में
13 साल का लड़का वरुण सोमवार शाम डबखेड़ी पुल के पास नरवाना ब्रांच नहर में डूब गया। घटना के बाद रात भर उसका परिवार किनारे बैठा रहा। मंगलवार सुबह से सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ, लेकिन पानी का तेज बहाव प्रयास में बाधा बन रहा है। वरुण के साथ गए दोस्त किनारे पर रो रहे हैं।