
305 नगरीय निकायों के अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन शुरू
ख़बर संक्षेप में
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी होने के साथ ही आज से 305 नगरीय निकायों में अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन शुरू हो गए हैं। जयपुर, जोधपुर, कोटा नगर निगम और सुकेत नगर पालिका को छोड़कर सभी निकायों में महापौर, अध्यक्ष और नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन शुरू हो जाएंगे। 17 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी।