18 से रासेटी में मुफ़्त सीसीटीवी ट्रेनिंग
ख़बर संक्षेप में
भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से 18 सितंबर से रासेटी में मुफ़्त सीसीटीवी कैमरा ट्रेनिंग दी जा रही है। जैसलमेर की गांधी कॉलोनी में आयोजित इस ट्रेनिंग में सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा अलार्म और स्मोक डिटेक्टर लगाने, चलाने और सर्विसिंग करने का व्यावहारिक ज्ञान दिया जाएगा। प्रतिभागियों को 10वीं पास होना चाहिए और उनकी उम्र 18 से 50 साल के बीच होनी चाहिए। आवेदन 17 सितंबर तक जमा किए जा सकते हैं।