
गणेश महोत्सव की शुरुआत भक्ति-यात्रा से
ख़बर संक्षेप में
गो सेवा प्रभात फेरी कीर्तन मंडल द्वारा आयोजित शोभायात्रा के साथ सोमवार को चौथे गणेश महोत्सव की शुरुआत हुई। भक्तगण भक्ति गीतों पर झूम उठे और 'जय गणपति बप्पा' के नारे लगाए। जैन अस्पताल और घंटाघर के पास स्थानीय नेताओं और व्यापारियों ने शोभायात्रियों का पुष्प वर्षा से स्वागत किया।