
6 लेन पुल लक्ष्मीबाई चौक को पारिजात चौक से जोड़ेगा
ख़बर संक्षेप में
6 लेन पुल लक्ष्मीबाई चौक को पारिजात चौक से जोड़ेगा, रेलवे लाइन पार करने के बाद बीकानेर चौक तक पहुंचता फ्लाईओवर होगा। लोहा मंडी जाने वाले यातायात के लिए अलग से मोड़ होगा, दोनों तरफ 5.5 से 7.5 मीटर चौड़ी सर्विस रोड बनेगी। स्थानीय दुकानों और व्यापारिक केन्द्रों के लिए स्लोप रैंप भी बनेगा, जिससे यात्रियों का प्रतिदिन 15-20 मिनट का यात्रा समय घटकर 3-5 मिनट हो जाएगा।