
आलमबाग में गणेश उत्सव पर भजन संध्या का आयोजन
ख़बर संक्षेप में
उत्तर प्रदेश पुस्तक भंडार व्यापार मंडल की ओर से गणेश उत्सव पर आलमबाग शृंगार नगर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राघव द्विवेदी, उमेश शर्मा, विजय पाल सिंह ने किया। पूर्व विधायक सुरेश चंद्र तिवारी उपस्थित थे। यह उत्सव 12 वर्षों से लगातार मनाया जा रहा है।