
बांदा में 8 लाख लूट मामले में तीन दोषी करार
ख़बर संक्षेप में
बांदा में 8 लाख रुपये लूटने के 16 साल पुराने मामले में स्पेशल गैंगस्टर कोर्ट ने तीन लोगों को दोषी करार दिया। 5 जनवरी 2010 को हरपाल सिंह आहूजा 8 लाख रुपये लेकर घर लौट रहे थे। तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने आहूजा की गाड़ी रोककर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें उनके ड्राइवर सामी सरदार को चोटें आईं।