
संभल में 1000 से अधिक स्थानों पर गणपति बप्पा का उत्सव मनाया गया
ख़बर संक्षेप में
संभल में 14 सितंबर से गणेश उत्सव शुरू हो गया है। संभल में 1000 से अधिक स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। 23 सितंबर तक चलने वाले इस उत्सव में भक्तगण 'गणपति बप्पा मोरया' का जाप करते हुए प्रतिमाओं को लेकर जुलूस निकालते हैं। पूरे शहर और जिले में उत्सव की रौनक है।