
हरदोई के विकास भवन में मुफत आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी शिविर से 116 लोगों को लाभ
ख़बर संक्षेप में
हरदोई के विकास भवन परिसर में आयुष विभाग द्वारा आयोजित मुफत चिकित्सा शिविर में आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी पद्धति से 116 लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सलाह और उपचार प्रदान किया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर आयोजित शिविर का उद्घाटन सीडीओ नेहा ब्याडवाल ने किया। बैठक कक्ष में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। डॉक्टरों और आयुष विभाग के कर्मचारियों ने उपस्थित लोगों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के आधार पर उपचार किया।