
मथुरा में सर्राफा व्यापारी की दुकान से चोरों ने लूटा सोना और नगदी
ख़बर संक्षेप में
मथुरा के सराफा बाजार में सर्राफा व्यापारी की दुकान में चोरों ने सेंधमारी कर करोड़ों के सोने के गहने और 15 लाख रुपये लूट लिए। घटना के बाद कोसी में दहशत फैल गई, त्योहार के मौसम में चोरी को लेकर व्यापारी गुस्से में हैं। पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए टीमें गठित की हैं।