
देवरिया में अयोध्या दान के मुद्दे पर युवजन सभा का प्रदर्शन
ख़बर संक्षेप में
समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने देवरिया में धरना प्रदर्शन किया। अयोध्या राम मंदिर के दान में हुई कथित अनियमितताओं पर कार्रवाई की मांग की। महंगाई, बेरोजगारी और स्कूल बंद होने के मुद्दे पर प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय बंद करने से गरीब बच्चों की शिक्षा पर असर पड़ेगा। प्रदर्शनकारियों ने भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था के मुद्दे भी उठाए।