
ऑटो ड्राइवर से धोखाधड़ी: कानपुर में 80 लाख का लोन स्कीम का खुलासा
ख़बर संक्षेप में
कानपुर में फर्जी फर्म बनाकर और मृत मां के हस्ताक्षर की जालसाजी कर तीन लोगों ने एक ऑटो ड्राइवर से 80 लाख की ठगी की। आरोपियों ने चार्टर्ड अकाउंटेंट बनकर सरकारी योजना के तहत लाभ देने का झांसा दिया। पीड़ित को अगस्त 2025 में बैंक का नोटिस मिला, उसने विरोध किया और मारपीट की गई। शिकायत दर्ज कराने पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इंडियन बैंक की गोविंद नगर शाखा में पुलिस पहुंचने पर बैंक मैनेजर फरार हो गया।