
बाराबंकी में ग्रीष्मकालीन बोधि-पथ कार्यशाला संपन्न
ख़बर संक्षेप में
जगन्नाथ प्रसाद स्मारक विद्यालय, बाराबंकी में ग्रीष्मकालीन बोधि-पथ कार्यशाला संपन्न हुई। विद्यालय के प्रबंधक राम सिंह ने छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किए और स्मृति चिन्ह प्राप्त किया। राम सिंह ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण, नैतिक मूल्यों और बुद्ध के करुणा, अहिंसा और मैत्री के संदेश से जोड़ने में कार्यशाला की भूमिका पर प्रकाश डाला। निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र दिए गए।