
नोएडा में यातायात को सुगम बनाने के लिए बनेगा ट्रक रूट
ख़बर संक्षेप में
नोएडा में ट्रक के कारण लगने वाले ट्रैफिक जाम को कम करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए नोएडा अथॉरिटी ने एक अलग से ट्रक रूट बनाया है। 24 घंटे वाहनों की आवाजाही का डेटा लेकर सबसे बेहतर रूट तैयार किया गया है, जिससे मुख्य सड़कों पर लगने वाले ट्रैफिक जाम को कम किया जा सके और लोगों को राहत मिल सके।