
गणेश उत्सव में काशी के चिंतामणि गणेश मंदिर में भक्तों की भीड़
ख़बर संक्षेप में
गणेश उत्सव के लिए काशी के केदार खंड स्थित श्री श्री 1008 चिंतामणि गणेश मंदिर में भक्तगण एकत्रित हुए। 51 क्विंटल पुष्प एवं फल से सुशोभित मंदिर में सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद लेने वाले दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। भक्तों का मानना है कि भगवान एक दर्शन मात्र से ही उनकी परेशानियों को दूर कर देते हैं।