
शराब की दुकान पर झगड़ा: कालिंदी विहार में कैंटीन ऑपरेटर से युवकों की झड़प
ख़बर संक्षेप में
ट्रांस यमुना, आगरा के कालिंदी विहार में शराब की दुकान पर बहस के बाद युवकों और कैंटीन ऑपरेटर के बीच झड़प हो गई। झगड़ा बढ़ने पर ग्राहकों और कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। मोबाइल में रिकॉर्ड हुई यह घटना अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।