
मेस के मुद्दे पर छात्रों का प्रदर्शन, एएमयू में प्रॉक्टर टीम द्वारा छात्रों के साथ मारपीट
ख़बर संक्षेप में
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अब्दुल्ला हॉल में मेस और स्वच्छता के मुद्दे पर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद प्रॉक्टर टीम द्वारा छात्रों के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। इस विरोध प्रदर्शन के कारण अब्दुल्ला स्कूल और एएमयू गर्ल्स स्कूल में परीक्षाएं रद्द कर दी गईं। छात्रों ने इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है।