
प्रयागराज में नए एडवोकेट चैंबर की चाबी सौंपेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ
ख़बर संक्षेप में
इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों के अभिनंदन समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रयागराज जाएंगे। पुलिस और प्रशासन स्तर पर उनके दौरे की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम शाम चार बजे हाईकोर्ट के क्रिकेट ग्राउंड पर शुरू होगा, जहां वे नए एडवोकेट चैंबर की चाबी प्रतीकात्मक रूप से सौंपेंगे। नए चैंबर और पार्किंग की सुविधा से वकीलों को जल्द ही लाभ मिलेगा।