
उदयपुर की नगरपालिकाओं में कांग्रेस और भाजपा आगे
ख़बर संक्षेप में
उदयपुर की भिंडर, कानोद, फतेहनगर, मावली और वल्लभनगर नगरपालिकाओं के नतीजों में कांग्रेस और भाजपा आगे चल रही है। मावली में भाजपा ने 20 में से 4 वार्ड जीते और कांग्रेस ने 6। फतेहनगर में भाजपा ने 25 में से 5 वार्ड हासिल किए जबकि कांग्रेस ने 1। कानोद में भी कांग्रेस ने 2 सीटें हासिल कीं, जबकि भाजपा को अभी खाता खोलना बाकी है। वल्लभनगर में कांग्रेस ने 20 में से 4 सीटें जीतीं और भाजपा ने 6। बाकी सीटों की गिनती जारी है।