
कानपुर देहात में पांडु नदी के बाढ़ से धान की फसल जलमग्न
ख़बर संक्षेप में
कानपुर देहात के रसूलाबाद तहसील में पांडु नदी के बढ़ते जलस्तर से सैकड़ों बीघा खड़ी धान की फसल जलमग्न हो गई है, जो अब खेतों में सड़ रही है। कानपुर देहात के किसान आर्थिक नुकसान और परिवार के खर्च, बच्चों की शिक्षा और भविष्य की जरूरतों को लेकर चिंतित हैं। किसानों की मांग है कि तत्काल सर्वे और आर्थिक सहायता प्रदान की जाए क्योंकि क्षतिग्रस्त फसल खेतों में ही पड़ी है।