हत्या के आरोप में गांववासी नदी में कूदा
ख़बर संक्षेप में
हट्टा गांव के रहने वाले 55 वर्षीय राजेश ने 10 सितंबर को बहगुल नदी में छलांग लगा दी थी। रविवार तक उसका शव नहीं मिला। पुलिस को शक है कि अपनी भतीजी की आत्महत्या से जुड़े हत्या के आरोप से परेशान होकर उसने ऐसा किया। गोताखोर नदी में शव की तलाश कर रहे हैं। राजेश की बाइक और मोबाइल नदी के पुल पर मिला।