
रणथंभौर मेले में विधिक सेवा का बूथ
ख़बर संक्षेप में
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मेले में विधिक सेवा का बूथ लगाया गया। वरिष्ठ सहायकों द्वारा लोक कल्याणकारी योजनाओं एवं आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 10 अक्टूबर 2026 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। जनता को विधिक सहायता के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।