23 को शुरू होगा सीता माता जानकी मैया का मेला भजन-कीर्तन के साथ
ख़बर संक्षेप में
नीमली खुर्द के अरावली पर्वत पर 23 से 26 सितंबर तक लगने वाले मेले के आयोजन को सीता माता विकास समिति की बैठक में अंतिम रूप दिया गया। धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भजन-कीर्तन और कन्हैया गीत शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष भैरुलाल मीणा करेंगे।