
2027 तक लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर खुलेंगे ईवी चार्जिंग स्टेशन
ख़बर संक्षेप में
जनवरी 2027 तक लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर पेट्रोल पंप और ईवी चार्जिंग स्टेशन खोलने की तैयारी है। किलोमीटर 51 पर साठ से 120 किलोवाट क्षमता के तीन ईवी चार्जिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे। दोनों लेन पर रेस्ट एरिया में ईवी चार्जिंग स्टेशन का विस्तार किया जाएगा। यात्री रेस्तरां में चाय या पानी पीते हुए अपने वाहन को चार्ज कर सकेंगे। दर नौ से इक्कीस रुपये प्रति यूनिट के बीच रखी जाएगी।