
लखनऊ में शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
ख़बर संक्षेप में
नौ दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का समापन शोभायात्रा के साथ हुआ जो दुर्गा मंदिर से शुरू होकर श्रीनगर, अजीज नगर, रामलीला मैदान, गायत्री नगर पुलिया से होते हुए संपन्न हुआ। शोभायात्रा के थाने पहुंचने के बाद मड़ियांव मंदिर में आरती हुई और सीतापुर रोड, ताड़ी खाना चौराहे होते हुए विंध्याचल मंदिर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन मारुति नंदन श्रीकृष्ण लीला मैदान ट्रस्ट, मोहिबुल्लापुर द्वारा किया गया।