लखनऊ के विद्वान अमेरिका में पढ़ाएंगे
ख़बर संक्षेप में
उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस के एसोसिएट प्रोफेसर कमलेश दुबे को फुलब्राइट स्कॉलर-इन-रेसिडेंस के रूप में अमेरिका आमंत्रित किया गया है। वह 2026-27 के दौरान उत्तरी कैरोलिना के सैलिसबरी स्थित लिविंगस्टोन कॉलेज में फॉरेंसिक टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर सुरक्षा पढ़ाएंगे। इस पहल का उद्देश्य भारत और अमेरिका के बीच अनुसंधान सहयोग को बढ़ावा देना है।