सीबी गंज के प्राचीन शिव मंदिर में स्थापित गणपति की मूर्ति
ख़बर संक्षेप में
सीबी गंज के प्राचीन शिव मंदिर में सुबह 7 बजे गणपति की मूर्ति स्थापित की जाएगी। उसी मंदिर में शाम 6.30 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। राजेंद्रनगर स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में सुबह 10 बजे हवन का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद शाम 7.30 बजे भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर से दोपहर 1.30 बजे श्री गणेश की शोभायात्रा शुरू होगी।