
ग्रेटर नोएडा की सड़कें 30 अक्टूबर तक गड्ढा मुक्त हो जाएंगी
ख़बर संक्षेप में
बारिश के कारण हुई भारी क्षति के बाद ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने गड्ढों को खत्म करने के लिए सड़कों की मरम्मत शुरू कर दी है। गड्ढों के कारण वाहनों को नुकसान, ट्रैफिक जाम और वायु प्रदूषण हो रहा है। खराब सड़क की वजह से इकोटेक-1 में एक डिलीवरी बॉय की मौत हो गई थी। ग्रेनो वेस्ट में काम शुरू हो गया है। बिसरख गांव के पास के गड्ढों में डामर भरा गया है।