
ग्रेनो वेस्ट कैफे में कॉफी पीने के बाद युवक की तबीयत बिगड़ी
ख़बर संक्षेप में
ग्रेनो वेस्ट के एक कैफे में कॉफी पीने के बाद एक युवक की तबीयत बिगड़ी, उसे उल्टी होने लगी और तेज बुखार हो गया। आरोप है कि कैफे कर्मचारी शराब के नशे में काम कर रहे थे। खाद्य विभाग की टीम ने रविवार को कॉफी के नमूने लिए, जिसमें कॉफी के पाउच पर वैधता तिथि नहीं थी।