
पुरोहित, भाटे में सोलर प्लांट से 6 इन्वर्टर चोर चुरा ले गए
ख़बर संक्षेप में
जोधपुर ग्रामीण के भाटे स्थित पुरोहित में सोलर प्लांट से चोर 40 लाख रुपए के 6 इन्वर्टर चुरा ले गए। चोरी से इन्वर्टर, अन्य उपकरण और मजदूर सहित 40 लाख रुपए का नुकसान हुआ। मामले की जांच थाना प्रभारी भंवराराम विश्नोई को सौंपी गई है।