
पीलीभीत में वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 17 बाइक बरामद
ख़बर संक्षेप में
पुलिस ने छह जिलों में चल रहे वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़ किया और चोरी की 17 बाइक बरामद की। आरोपियों ने मॉल, अस्पताल और बाजार के बाहर खड़ी बाइक को निशाना बनाया। बरामद बाइक के असली मालिकों का पता लगाने में अब अधिकारी जुटे हैं।