
मोनू हत्या पर भालुआनी थाने घेरे प्रदर्शनकारी
ख़बर संक्षेप में
मनीष सिंह उर्फ मोनू की हत्या के बाद गिरफ्तार किए गए चाइना अंसारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने भालुआनी थाने पर धावा बोला। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मोनू की हत्या से पहले ही वह जान से मारने की धमकी मिलने के बाद थाने पहुंच गया था। प्रदर्शनकारियों ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई न होने पर गांधी चौक जाम की चेतावनी दी।