
कन्नौज में पत्नी ने पति पर डाला गरम तेल
ख़बर संक्षेप में
ईशमपुर के रमेश ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी सुशीला देवी ने सोते समय उन पर उबलता हुआ गरम तेल डाल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जल गए। हालत बिगड़ने पर उन्हें कानपुर में भर्ती कराया गया। रमेश का आरोप है कि उनकी पत्नी पांच लाख रुपए के गहने लेकर चली गई और बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली।