चूरू में निरंकारी महिला सम्मेलन
ख़बर संक्षेप में
आज चूरू में राजगढ़ रोड स्थित संत निरंकारी भवन में सुबह 10:30 बजे निरंकारी महिला संत समागम होगा। संत निरंकारी मिशन जोन 19-ए की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें अमृतसर की धर्मप्रचारक प्रीति मुख्य वक्ता होंगी। इसमें चूरू, झुंझुनू, सीकर, नीमकाठान और आसपास के जिलों की महिलाएं शामिल होंगी।