
छह निकाय में सुबह 8 बजे शुरू होगा मतगणना
ख़बर संक्षेप में
जिले के सभी छह निकाय में 14 सितंबर को सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होगी। मतगणना वार्डवार होगी। पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर काना राम ने मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्धारित समय में तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए।