चोरों ने दोरौला की दो दुकानों से एक लाख की चोरी की
ख़बर संक्षेप में
दोरौला कस्बे में चोरों ने दो दुकानों में सेंधमारी कर एक लाख रुपये का सामान चुरा लिया। सोनू की मिठाई की दुकान से 70 हजार रुपये का सामान चोरी हो गया। चोर दीवार तोड़कर दुकान में घुसे थे। दुकानदारों को शनिवार सुबह चोरी का पता चला और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।