
लखनऊ के आलम बाग में फर्जी सोने की ईंटों से धोखेबाज ने सुनार को ठगा []
ख़बर संक्षेप में
हरियाणा के रोहतक के एक धोखेबाज ने लखनऊ के आलम बाग में एक सुनार को बहनोई बनकर ठगा। उसने फर्जी सोने की ईंटें देकर 20 लाख रुपए और 33.50 लाख रुपए के गहने ले लिए। सुनार ने आरोपी और उसके दो साथियों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।