
सड़क पानी में डूबी, फंसे ग्रामीण
ख़बर संक्षेप में
आगरा के खेरागढ़ में डूंगरवाला से नगला दुल्हे खान का मार्ग चार फुट पानी में डूबा, यातायात ठप आगरा के खेरागढ़ में डूंगरवाला से नगला दुल्हे खान का मार्ग चार फुट पानी में डूबा, यातायात ठप। तहसील मुख्यालय तक पहुंचने के लिए आसपास के सैकड़ों गांवों के ग्रामीणों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। भारी बारिश के कारण कई गांवों की 200 बीघा से अधिक कृषि भूमि पानी में डूब गई है। बढ़ते जल स्तर को नियंत्रित करने के लिए उसी दिन बांध के गेट खोले गए।