
फर्रुखाबाद: फतेहगढ़-फर्रुखाबाद रोड पर लगा गणेश प्रतिमा बाजार
ख़बर संक्षेप में
फर्रुखाबाद में गणेश चतुर्थी की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। फतेहगढ़-फर्रुखाबाद रोड पर प्रतिमाओं का बाजार लगा है। 14 सितंबर को शहर भर में 100 से लेकर 15 हजार रुपये तक की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। गणेश पर्व के साथ ही बाजार में रौनक आ गई है। पूजा सामग्री बेचने वाली दुकानों को सजाया गया है।