
राजस्थान पंचायत चुनाव: 2800 विकास कार्यों को चुनाव से पहले हरी झंडी
ख़बर संक्षेप में
राजस्थान के पंचायती राज विभाग ने राज्य भर में 2800 से अधिक विकास परियोजनाओं के लिए टेंडर कर कार्य आदेश जारी कर दिए हैं। इनमें से 100 से अधिक परियोजनाएं जोधपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में हैं, जिनकी अनुमानित लागत 20 करोड़ रुपये है। विकास कार्य पंचायत राज चुनाव से पहले सरकार की रणनीति का हिस्सा हैं।