
कांग्रेस नेता अजय राय को बाराबंकी टोल प्लाजा पर हिरासत में लिया गया
ख़बर संक्षेप में
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को बाराबंकी पुलिस ने शाहपुर टोल प्लाजा पर हिरासत में ले लिया। उनके काफिले के छह वाहनों को भी जब्त कर लिया गया। वह फिलहाल थाने में धरने पर बैठे हैं। उन्हें हिरासत में क्यों लिया गया, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है।