
यूपी में 82 करोड़ रुपये के मेडिकल उपकरण की जांच शुरू
ख़बर संक्षेप में
राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी की शिकायत पर यूपी के अस्पतालों के लिए 82 करोड़ रुपये के मेडिकल उपकरण की जांच शुरू हो गई है। जांच के तहत पहले खरीदे गए उपकरणों की स्थिति का सत्यापन किया जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय ने स्वास्थ्य विभाग को खरीद प्रक्रिया की रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।