
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, 29 जिलों में येलो अलर्ट जारी
ख़बर संक्षेप में
एक हफ्ते की सुस्ती के बाद राजस्थान में फिर मानसून लौट आया है। 29 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अलवर, दौसा और सवाई माधोपुर में भारी बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हो गईं। राजस्थान में 15 सितंबर तक बारिश जारी रह सकती है।